रायगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10 फरवरी। खरसिया छत्तीसगढ़ के महत्वाकांक्षी योजना महतरी वंदन योजना के फॉर्म जमा करने गए ग्रामीण महिलाओं से दुव्र्यवहार कर रहे हैं। ग्राम बोतल्दा के सेक्टर के सुपरवाइजर द्वारा ग्रामीण महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगा है।
जानकारी अनुसार, यहां फार्म भरने पहुंची अनपढ़ महिलाओं को फॉर्म भरने से मना कर रहे हैं, जिसके कारण अधिकतर महिलाएं फॉर्म नहीं भर पा रही है, वहीं फॉर्म सब कोई इक_ा करके महिलाएं सुपरवाइजर के पास ले गई तो उनके द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर घर भेज दिया।
महिलाओं ने भाजपा कार्यकर्ता मोहन केवट को इस संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने स्थानीय पत्रकारों को अवगत कराया और क्षेत्र में महिलाओं से हो रहे अन्याय को बताया। महतारी वंदन योजनाओं को गंभीरता को लेते हुए पत्रकारों ने सेक्टर प्रभारी उमा साहू से बात की तो उन्होंने बताया कि आपको जो उचित लगे वहां लिख दें हमें पहले से भी बहुत प्रेशर है।