रायगढ़

सडक़ दुर्घटना से मौत, वारिसान की खोजबीन में जुटी पुलिस
29-Jan-2024 4:06 PM
सडक़ दुर्घटना से मौत, वारिसान की खोजबीन में जुटी पुलिस

रायगढ़, 29 जनवरी। 24 जनवरी की शाम थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम कुसमुरा मेन रोड में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक सायकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को वाहन से इलाज के लिए केजीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल को डॉक्टर ने मृत बताया।

अस्पताली तहर्रीर पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के वारिसान की पतासाजी के लिए कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ्स सरपंच, कोटवार ग्रुप में शेयर किया गया है। अब तक मृतक के वारिसान का पता नहीं चला है। मृतक की उम्र करीब 30-32 साल है, जो शर्ट, पैंट और एक जैकेट पहने हुए था। मृतक के पास सायकल के अलावा कोई पहचान पत्र, मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ है, शव को मरच्युरी में रखवाया गया है।

कोतरारोड़ पुलिस मृतक के वारिसान तक जानकारी पहुंचाने हेतु आम लोगों से अपील किया गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक फोटोग्राफ शेयर करें तथा मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ के मोबाइल नंबर 9479193299 या थाना प्रभारी कोतरारोड़ के मोबाइल नंबर 9479193211 में सूचित करें।


अन्य पोस्ट