रायगढ़

बारिश से धान खरीदी बंद
19-Jan-2024 3:23 PM
बारिश से धान खरीदी बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 19 जनवरी। रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह बारिश होने की वजह से धान खरीदी बंद हो गई है। हालांकि, शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद फिर से खरीदी शुरू की जाएगी।

जिले में गुरुवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले के सभी एसडीएम, धान खरीदी केंद्र के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व जिला खाद्य अधिकारी को बारिश होने की संभावना को देखते हुए सभी धान खरीदी केन्द्र में रखे धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा है कि बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए तिरपाल, केप कव्हर के पुख्ता इंतजाम किए जाए। खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए।

 धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए। निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें,जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।


अन्य पोस्ट