रायगढ़

इस मंडी में रात 10 बजे के बाद भी मिल रही धान बेचने की सुविधा
31-Dec-2023 3:09 PM
इस मंडी में रात 10 बजे के बाद भी मिल रही धान बेचने की सुविधा

आखिर क्या होता है रात का खेल, क्या कहते है अधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 31 दिसंबर।
जिले में धान खरीदी के सीजन (समय) में एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां तमनार विकासखंड के जरेकेला (सोसाइटी) धान खरीदी केंद्र पर बीती रात 10 बजे तक किसानों का धान तौल किया जा रहा था।

इस बात की जानकारी जब मीडिया की टीम द्वारा प्रबंधक को दी गई तो उसने आनन-फानन में फोन कर धान खरीदी को रुकवा दिया। जहाँ धान खरीदी की एक निश्चित समय सीमा होती है वहीं देर रात तक यदि इस तरह से किसी के भी धान का तौल करना और खरीदी करना निश्चित रूप से धान मंडी के प्रबंधक और टीएसएस केंद्र पर संदेह पैदा करता है, इस तरह गलत समय में धान खरीदी की जानकारी जब तहसीलदार तमनार को दी गई तो उन्होंने फूड ऑफिसर को सम्पर्क कर लीजिये कहकर पल्ला झाड़ लिया, वहीं फूड ऑफिसर से सम्पर्क करने पर जानकारी लेकर बताने की बात कही। हद तो तब हो गया जब तहसीलदार को ही नहीं पता कि धान को कितने समय तक लिया जाता है, जबकि राजस्व विभाग के कर्मचारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है पर तहसीलदार को इस विभाग के बारे में जानकारी नहीं है। 

आखिर इन सबके पीछे माजरा क्या है, सोचने वाली बात है।


अन्य पोस्ट