रायगढ़

लालजीत के हाथों कांगे्रस भवन का भूमिपूजन विवादों में घिरा
10-Sep-2023 9:38 PM
लालजीत के हाथों कांगे्रस भवन का भूमिपूजन विवादों में घिरा

छोटे झाड़ के जंगल में भूमिपूजन करने का मामला आया सामने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 10 सितंबर। घरघोड़ा नगर पंचायत के अंदर स्थानीय विश्राम गृह के सामने स्थित छोटे झाड़ जंगल मद की भूमि है उक्त शासकीय भूमि पर स्थानीय विधायक लालजीत सिंह राठिया का कांग्रेस कार्यलय के लिए भूमि पूजन का मामला अब विवादों में घिर गया है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व घरघोड़ा प्रवास पर धर्मजयगढ़ विधानसभा विधायक लालजीत सिंह राठिया के मुख्य आतिथ्य व नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में घरघोड़ा नगर पंचायत के विश्राम ग्रह के सामने कांग्रेस कार्यलय का भूमिपूजन किया गया था। उक्त भूमिपूजन वाली भूमि छोटे बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज है, जहाँ पीएचई विभाग के एसडीओ क्वाटर का निर्माण किया गया था , जिसे तत्कालीन कलेक्टर अमित कटारिया के आदेश पर तोड़ गया था।

इस मामले में अधिकािरक पुष्टि के लिए अधिकारी से संपर्क किया गया तो बताया गया कि फेसबुक में चल रही पोस्ट 1 साल पुरानी है, जबकि सोशल मीडिया मीडिया के माध्यम से कांग्रेस कार्यलय की भूमि पूजन मंगलवार  5 सितंबर को करने की पुष्टि में कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि 1 वर्ष पहले घरघोड़ा नगर पंचायत के सुरेन्द चौधरी अध्यक्ष नहीं थे, वरन विजय शिशु सिन्हा रहे हंै। पूरे मामले में कांग्रेस भाजपा व आधिकारिक बयान में विरोधाभास देखा जा रहा है।

इस संबंध में भाजपा जिला महामंत्री अरूणधर दीवान ने कहा कि कांग्रेस कार्यलय की छोटे बड़े शहर के जंगल में भूमि पूजन की जानकारी फेसबुक के माध्यम से मिली है । कांग्रेस कार्यालय के निर्माण के लिए आवंटन किसके द्वारा किस आधार पर दी गई है पार्टी जानकारी जुटा जा रही है जानकारी उपलब्ध होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 

भूमि पूजन का मामला 1 साल पुराना है

घरघोड़ा एसडीएम रिषा ठाकुर ने कहा कि विभाग द्वारा रेस्ट हाउस के सामने कांग्रेस कार्यलय के लिए किसी प्रकार का कोई चिन्हांकान नहीं किया गया है न कोई आवेदन नही आया है भूमि भी आवंटित नहीं की गई है। शासकीय जमीन होगी तो इंप्रोचमेंट का केस बनेगा। 


अन्य पोस्ट