रायगढ़

भाजपाईयों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव
09-Sep-2023 2:33 PM
भाजपाईयों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 9 सितंबर।
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार सारंगढ़ भाजपा के द्वारा विधायक कार्यालय घेराव कार्यक्रम तय किया गया था। उक्त आंदोलन में हुए उमड़े भारी जन सैलाब से नगर में चर्चा का विषय हो गया है कि लगातार हो रहे आंदोलनों से भाजपा निश्चित तौर पर कांग्रेस से आगे चल रही है और सभी स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने में पूरी तरह से सफल रही है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैण्ड के बगल स्थित पुराने दैनिक सब्जी मार्केट में सम्पुर्ण विधानसभा से भारी संख्या में भाजपाई एकजुट हुए तो वहीं भारी बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था। सारंगढ़ अंचल के मुख्य स्थानीय मुद्दों में विधायक कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था जिसमें दो हजार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुभाष जालान और जिला पदाधिकारियों के अगुवाई में उक्त आंदोलन शत प्रतिशत सफल हुआ। भारी बारिश ने दो बार आंदोलन में अवरोध उत्पन्न किया लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश खरोश के सामने बारिश भी फीका साबित हुआ।

जुआ सट्टा और शराब सहित किसान सम्मान निधि का मुद्दा उठाया

मंचीय उद्बोधन व कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शमशेर सिंह, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, विधानसभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक, भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, मनोज लहरे, प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे, दीनानाथ खुंटे समेत सभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं ने इस भुपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं उद्बोधन के दौरान नेताओं ने जुआ सट्टा अवैध शराब समेत दर्जनों मुद्दों को जनता के समक्ष रखा। 

उक्त आंदोलन में कांग्रेस सरकार की कमियों को गिनवाया गया। जिस प्रकार से पीएम आवास में लोगों को तकलीफें हो रही है। जिस प्रकार से जिला निर्माण के साल भर बाद भी कोई जिला कार्यालय सारंगढ़ में नही है। जिस प्रकार से किसानों के नाम पर फर्जी ऋण चढ़ाए जाते हैं। कैसे किसान अपने सम्मान निधि से वंचित हो जाता है। सडक़ों की हालत किस प्रकार से बदहाल है। 

आखिर तेंदुपत्ता संग्राहकों को किस प्रकार से बोनस प्रदान नही किया जाता है। आखिर सरकार में बैठे लोग किस प्रकार से जुआ सट्टा और अवैध शराब का कार्य कर रहे हैं। उक्त सभी बिंदुओं में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा प्रकाश डाला गया और कांग्रेस विधायक को कटघरे में खड़ा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अजय गोपाल ने किया। कार्य कर्ताओं के द्वारा पुरे आंदोलन के दौरान उत्तरी जांगड़े और भूपेश बघेल मुर्दाबाद के गगनचुंबी नारे लगाए गए।

विधायक अपने कार्यालय से जानबूझकर गायब- सुभाष जालान

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने विधायक कार्यालय घेराव के पश्चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज के घेराव की विधिवत सूचना शासन प्रशासन और सभी आला अधिकारियों को पहले से प्रदान की गई थी। इसके पूर्व 10 माह पहले जब भाजपा की मातृत्व शक्तियों ने महिला हुंकार रैली के दौरान विधायक निवास का घेराव किया था तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं कों चुडिय़ों फेंंक कर मारी गई थी तो वहीं एक बार भाजयुमो कायकर्ता को घेरकर तथाकथित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा मारपीट की गई थी। लेकिन कहा जाता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। यही वजह है कि आज सत्य की जीत हुई। भाजपा के सत्यवादी कर्मठ विशाल जनकारंवा के सामने विधायक ने घुटने टेक दिये और जानबुझकर अपने कार्यालय से नदारद रही। नैतिक तौर पर यह भाजपा की प्रचंण्ड जीत है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट विधायक का जाना तय है। इस भारी बारिश के बाद भी जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं की भीड़ रही वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सभी मंडलों का रहा सहयोग

आज के आंदोलन में मंच व्यवस्था, नाश्ता व्यवस्था समेत कई व्यवस्थाएं सारंगढ़ नगर मंडल के द्वारा की गई थी जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल समेत मंडल पदाधिकारियों का सहयोग रहा तो वहीं आंदोलन में केडार मंडल अध्यक्ष चिंताराम साहू, सालर मंडल अध्यक्ष रवींन्द्र पटेल, कोसीर मंडल अध्यक्ष भूषण चंद्रा, भेडवन मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे, बरमकेला मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, लेन्ध्रा मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल समेत उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा। 
 


अन्य पोस्ट