रायगढ़

आंदोलनकारी विभाष सिंह के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेसियों में उत्साह
25-Aug-2023 5:09 PM
आंदोलनकारी विभाष सिंह के प्रदेश सचिव बनने पर कांग्रेसियों में उत्साह

रायगढ़, 25 अगस्त। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिवों व सचिवों की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में 23 कांग्रेस नेताओं को महासचिव बनाया गया है जबकि 140 कांग्रेस नेताओं को सचिव बनाया गया और 7 नेताओं को एक्सक्यूटिव कमेटी में जगह दी गई है।

प्रदेश कांगे्रस के महासचिवों तथा सचिवों की जारी की गई सूची में रायगढ़ जिले से भी तीन लोगों को स्थान मिला है। जिनमें जिले के कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर को सचिव के रूप में मनोनित किया गया है। इस नियुक्ति के बाद विभाष के समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

विदित रहे कि कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर कांगे्रस पार्टी में रहते हुए कई पदों में रह चुके हैं और वर्तमान में रायगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। वहींविभाष सिंह ठाकुर की संगठन में जोरदार पकड़ इस बात से समझी जा सकती है कि वे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ साथ लोकसभा के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष रह चुके हैं।
 


अन्य पोस्ट