रायगढ़
चंद्रयान 3 की सफलता, भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल- गोमती साय
24-Aug-2023 8:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़/जशपुरनगर, 24 अगस्त। रायगढ़ सांसद गोमती साय ने चंद्रयान 3 अभियान के तहत चंद्रमा के दक्षिण धु्रव में विक्रम लैंडर के सफलता पूर्वक लैंडिंग करने पर पूरे देश वासियों को बधाई देते हुए इसे भारतवासियों के लिये इतिहासिक और अविस्मरणीय पल निरूपित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर विक्रम लैंडर उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश बना है। चंद्रयान 3 की सफलता, भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय पल है। प्रधानमंत्री ने सही ही कहा है कि चंदा मामा दूर के नहीं अब टूर के होंगे। हमारे वैज्ञानिकों ने अपने अथक प्रयास से एक ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है। इन सभी वैज्ञानिकों को मैं सलाम करती हूँ और उनके साथ पूरे देशवासियों को बधाई देती हूँ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे