रायगढ़

कांग्रेस में बढ़ती जा रही दावेदारों की लिस्ट
22-Aug-2023 8:34 PM
कांग्रेस में बढ़ती जा रही दावेदारों की लिस्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 अगस्त।
आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अब लगातार इसके लिए माहौल भी बनते जा रहा है। वहीं दावेदारों के द्वारा अपनी दावेदारी के लिए आवेदन भी दिया जा रहा है।इसी क्रम में आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कामेटी के महामंत्री वासुदेव यादव ने रायगढ़ विधानसभा से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार एवं लीलाधर चौधरी के पास अपनी दावेदारी पेश की। वासुदेव यादव लंबे समय से रायगढ़ विधानसभा में सक्रिय हैं। यही नहीं कांगे्रस के अन्य नेताओं में यतीश गांधी, बलबीर शर्मा व कांगे्रस के प्रदेश प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल चीकू ने भी रायगढ़ विधानसभा से दावेदारी करते हुए अपना आवेदन जमा कराया है।

 


अन्य पोस्ट