रायगढ़

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के बीच भाजपा का बड़ा निर्णय
06-Aug-2023 7:48 PM
कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के बीच भाजपा का बड़ा निर्णय

महापौर के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 अगस्त।
नगर निगम में कांग्रेस के एक एमआईसी सदस्य ने इस्तीफा दिया और दूसरी ओर भाजपा ने महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर दिया है। ऐसे में जबकि नगर निगम में पार्षद दो गुटों में बंटे हैं भाजपा को लगता है कि महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बहुत कारगर होगा।

भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दलों की बैठक शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कहा गया कि नगर निगम में वर्तमान में कांग्रेस की महापौर है,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उसके बाद भी रायगढ़ नगर का विकास थम गया है,पूरे शहर की सडक़ खराब है। निगम सरकार स्वयं के शीतयुद्ध से परेशान है। पेयजल की समस्या,स्वच्छता का मामला हो ,जनता की सुध लेने की इनको फिक्र भी नहीं है।भाजपा विपक्ष की भूमिका में है नगर में  विकास की रफ्तार पुन: बढ़ान े,शहर की जनता की सेवा के लिए भाजपा वर्तमान महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए जिला भाजपा उपाध्यक्ष  चंद्रप्रकाश पांडे को प्रभारी बनाया गया है। पार्षद दल के द्वारा अशोक यादव को इस कार्य के लिए प्रभारी बनाया गया है। 

बैठक में सुभाष पांडे, पंकज कंकरवाल,सीनु राव,अशोक यादव,राघवन सिंह,महेश कंकरवाल,नारायण पटेल,पुष्पा साहू,ईशकृपा तिर्की,सुनीता महेश शुक्ला,नीलम रंजु संजय,सुमित्रा खुलू सारथी,रिमझिम प्रसाद,,रूपचंद पटेल,सरिता राजेंद्र ठाकुर,पदुमलाल परजा,सोमेश साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट