रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
घरघोड़ा, 4 अगस्त। राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय का आज अल्प प्रवास पर घरघोड़ा आगमन हुआ। स्थानीय विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्री साय ने कहा कि चुनाव नजदीक है आप सभी राज्य सरकार के जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में लग जाये और पुन: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराये, कांग्रेसजनों ने आश्वस्त किया कि पुन: धर्मजयगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत के साथ हम छत्तीसगढ़ में पुन: कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
साय का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष शिव शर्मा नप उपाध्यक्ष उस्मान वेग पूर्व एल्डरमेन सोमदेव मिश्रा पार्षद नीरज शर्मा धनेस्वर साहू लीला धर साहू व राजा खान के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


