रायगढ़
खेत में हल चला रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में
06-Jul-2023 4:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 6 जुलाई। सुबह खेत में हल जोतने गए युवक को एक विषैले सांप ने डस लिया जिसके बाद तत्काल उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
उक्त वाक्या बकालो गांव का है, जहां जयप्रकाश एक्का पिता फुलसाय एक्का आज अपने खेत में भुट्टा लगाने हल चला रहा था, तभी अचानक खेत के बिल से एक करैत सांप निकला और युवक के पैर को डस लिया, जिसके बाद वहीं पास में मौजूद परिजन पहुंचे और तत्काल युवक को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां युवक का उपचार किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे