रायगढ़

मानसून की एंट्री, दो दिनों में बारिश की संभावना
24-Jun-2023 3:33 PM
मानसून की एंट्री,  दो दिनों  में बारिश की संभावना

रायगढ़, 24 जून।  भीषण गर्मी के बाद पिछले दो दिनों से गर्मी से राहत मिल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है क्योंकि छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री कभी भी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा इसकी अधिकृत सूचना जारी की जाएगी। इससे पहले विभाग ने आने वाले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

इसमें आने वाले 48 घंटे के लिए सुकमा के साथ-साथ पड़ोस के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। बीती रात कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। पश्चिम मानसून की एंट्री कभी भी हो सकती है मौसम विभाग द्वारा इसकी अधिकृत सूचना जारी की जाएगी।

आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के दक्षिणी छोर तक पहुंच चुका है। इसकी एंट्री के साथ ही जोरदार बारिश होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

इसी तरह आने वाले 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है।

इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।   


अन्य पोस्ट