रायगढ़

पार्षद दंपत्ति ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
19-May-2023 4:32 PM
पार्षद दंपत्ति ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 19 मई।
 नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 34 के महिला पार्षद ने पति के संग कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 34 की महिला भाजपा पार्षद पुष्पा साहू पति निरंजन साहू ने बीती रात कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। 
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों तथा पड़ोसियों के द्वारा उन्हें मेडिकल कालेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि महिला पार्षद पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा प्रताडि़त करने से परेशान थी और उस दिन जूटमिल थाने में इस आशय की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि इसी लगातार प्रताडऩा से तंग आकर महिला पार्षद और उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उनसे बयान लेने के लिये रवाना हो गई थी।  


अन्य पोस्ट