रायगढ़

गोवर्धन पर्वत की निकाली झांकी
07-May-2023 5:34 PM
गोवर्धन पर्वत की निकाली झांकी

भागवत कथा में जुट रही हजारों भक्तों की भीड़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 7 मई।
  तमनार के बजरमुड़ा में विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी की भागवत कथा आयोजित की गई है। मंगलवार से प्रारंभ हुई कथा का शनिवार को पांचवा दिन रहा। इस दिन कृष्ण बाल लीला की कथा सुनाई गई, कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल समय में किए गए लिलाओं का वर्णन किया। गोवर्धन पर्वत की कथा के साथ झांकी निकली गई व 56 भोग भी लगाए गए।

साथ ही कथा के दौरान कहा कि भगवान को लेकर बराबरी मत करो, क्योंकि भगवान से रास लीला की अगर तुलना करते हो तो भगवान ने गोवर्धन पर्वत भी उठाया था। शेषनाग के उपर नाचे भी थे। 

आज रूकमणी विवाह, कंश वध की कथा सुनाई जाएगी, साथ ही सुदामा चरित्र के कथा के साथ भागवत विराम होगा। अंतिम दिवस भव्य भण्डारा का भी आयोजन होगा। 

आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या भक्तजनो को शामिल होकर पुण्य की भागीदार बनने का आव्हान की गई है। भागवत कथा का सीधा प्रशारण शुभ टीवी व संस्कार चैनल पर भी किया जा रहा है।    


अन्य पोस्ट