रायगढ़

भाजपाईयों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यजनक-चौधरी
26-Aug-2022 2:55 PM
भाजपाईयों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यजनक-चौधरी

रायगढ़, 26 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अनुराग दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष अरुणधर दीवान के साथ बर्बरता पूर्वक  मारपीट की तस्वीरों को सोशल मंच में वायरल करते हुए भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि युवाओं के हक में सोई सरकार को जगाने शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बर्बरता पूर्वक किया गया।

उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज दुर्भाग्यजनक है। प्रदेश की जनता भूपेश सरकार को माफ नहीं करेगी। भूपेश सरकार के इशारे पर किया गया निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज व तानाशाही रवैया सरकार को लेकर डूबेगा। यह सरकार प्रदेश की जनता का सामना नहीं कर पा रही है।  प्रदेश भर  के युवा भूपेश सरकार को किए गए वादों को याद कराने राजधानी आए थे।

भर्ती में भ्रष्टाचार, पीएससी में भ्रष्टाचार, व्यापमं में माफियाराज, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता नई भर्ती में युवाओ के वेतन में क्रमश:  30 प्रतिशत  20 प्रतिशत 10 प्रतिशत कटौती बंद किए जाने जैसे मुद्दों से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदेश भर के युवा सडक़ पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ मारपीट की गई। एफआईआर दर्ज किया गया।

 युवा साथियों पर एफआईआर को ओपी चैधरी ने भय आतंक दमन तानाशाही का कदम निरूपित करते हुए कहा कि प्रदेश की अमन पसंद जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं को मिले जख्मों को नही भूलने की बात भी कही।
भूपेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा ओपी चैधरी ने कहा कि ऐसे दमन से भाजपा न झुकने वाली है और न ही डरने वाली है। युवाओं के हक की लड़ाई निरंतर जारी रहने का विश्वास भी दिलाया। ओपी चैधरी ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि रोजगार भर्ती पीएससी में भ्रष्टाचार माफिया राज खत्म करना होगा। किए गए वादे के अनुसार बेरोजगारों को 2500 रुपए भत्ता देना होगा।

डीए व एचआरए देना होगा। जन घोषणा पत्र के अनुसार क्रमोन्नति चार स्तरीय वेतनमान देना होगा। नियमितीकरण का वादा पूरा करने के साथ नई भर्ती में वेतन कटौती बंद करनी होगी। कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट व एफआईआर  की घटना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए कहा कि प्रदेश की भोली भाली जनता भूपेश सरकार को इस गुंडागर्दी के लिए माफ नहीं करेगी।


अन्य पोस्ट