रायगढ़
मवेशी व्यापारियों से लूटपाट का आरोपी पकड़ाया
22-Apr-2022 4:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 22 अप्रैल। मवेशी व्यापारी से लूटपाट के फरार आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुलिस थाना लैलूंगा के ग्राम चिल्कागुड़ा जंगल होकर पैदल रास्ते में मवेशी व्यापारियों के द्वारा आमापाली बजार से मवेशी खरीदकर लाया जा रहा था। जिसे ग्राम झगरपुर के सलीम खान, तिलकराम राठिया, एवं उसके दो अन्य साथी सुरज एवं देवकुमार यादव ने 10 अप्रैल दिन रविवार रामनवमी के दिन समय सायं 4 बजे नकदी रकम की लूटपाट किया गया था। जिसके संबन्ध में पुलिस थाना लैलूंगा में 11 अप्रैल को सुद्रो यादव हाथीबेड़, थाना तुमला, जिला जशपुर (छ.ग.) के द्वारा लिखित शिकायत किया गया था। लैलूंगा पुलिस की टीम घटना के बाद सलीम खान के ठिकाने पर दबीश दे रही थी अत: आज सलीम खान गिरप्तार कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे