रायगढ़

फरार डॉक्टर खुर्शीद खान गिरफ्तार, हुआ जेल दाखिल
02-Apr-2022 4:33 PM
फरार डॉक्टर खुर्शीद खान गिरफ्तार, हुआ जेल दाखिल

420 मामले में भी कई महीनों से था लापता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 2 अप्रैल। नर्स को काम देने के बहाने लडक़ी के साथ रेप करने वाला डॉक्टर अंतत: जेल दाखिल हो गया। पीडि़ता ने धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पीडि़ता ने शिकायत में बताया है कि तबियत खराब होने पर डॉक्टर खुर्शीद खान इलाज करने आता था। इसी आने जाने के दौरान डॉ खान ने अपने गुप्ता हॉस्पिटल में नर्स का काम देने की बात कहकर मेरे साथ रेप करता था।

पीडि़ता ने बताया है कि लगभग दस दिन पहले मेरे पेट में दर्द हो रहा था। जिस पर मेरी मां के साथ हॉस्पिटल जाने के लिए निकले थे। तभी डॉ. खुर्शीद खान दिख गया। जिसे अपनी समस्या बताई तो मेरे घर पर ही इलाज कर दिया और मैं ठीक हो गई। जिसके बाद से ही रोज आना जाना करता था। उसके बाद अपने हॉस्पिटल में नर्स का काम दूंगा कहकर प्रतिदिन रेप करता रहा। मेरे मना करने पर डॉक्टर होने एवं पैसा का रौब दिखाकर डराता था। रोज रोज उसके आने से मैं डर गई थी, लेकिन उसके धमकी एवं आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की बात के कारण कुछ नहीं बोल पाती थी।

मामला संगीन अपराध होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाई और डॉ खुर्शीद के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था।  अंतत: पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉ. का थाने में तबियत खराब होने के बहना बनाकर सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती हो गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया है। आरोपी डॉ. खान विगत 6-7  महीनों से 420 के मामले में फरार था। जिसमें उसके साथ अन्य तीन लोग शामिल थे। पेशे से डॉक्टर के इस कुकृत्य की पूरे शहर में निंदा हो रही है।


अन्य पोस्ट