रायगढ़

ओडिशा से गांजे की तस्करी, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
23-Mar-2022 1:28 PM
ओडिशा से गांजे की तस्करी, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

ढाई लाख का गांजा सीट के नीचे छिपाया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 मार्च।
ओडिशा के मानपुर से तस्करी का गांजा लेकर नागपुर जा  रहे दो आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कार की पिछली सीट के नीचे का हिस्सा काटकर गांजा छिपाया था। जब्त गांजे की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये हैं।

आरोपियों ने गांजा छुपाने के लिये कार की पिछली सीट में बकायदा होल बना रखा था। सरिया थाना प्रभारी के के पटेल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी ओडिशा के सोनपुर जिले से एक कार में गांजा लेकर दो तस्कर नागपुर महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं, जो सरिया, बरमकेला, सारंगढ़ से गुजरेंगे।

पुलिस ने महाराष्ट्र के नंबर वाली कार को रोककर तलाशी ली तो ऊपर कुछ नहीं मिला। पर पीछे की सीट हटाने पर पाया गया कि सीट के नीचे होल बनाकर गांजा छिपाया गया है। आरोपियों से कार और एक-एक किलो के 24 पैकेट जब्त किये गए हैं। दोनों आरोपी पलाश पाटिल और मो. हुसैन नागपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बतया कि गांजा महाराष्ट्र में दो गुना अधिक दाम पर बिकता है, इसलिये वे इसकी तस्करी कर रहे थे।


अन्य पोस्ट