रायगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 15 मार्च। जिले में 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से प्रारंभ हुए सात दिवसीय महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रमों का समापन सोमवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि निगम आयुक्त एस. जयवर्धन, महापौर जानकी काटजू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, एडिशनल एसपी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, एडिशनल एसपी (ट्राफिक) माहेश्वर नाग, सीएसपी योगेश कुमार पटेल, जिला महिला सरंक्षण अधिकारी चैताली राय, स्वामी रमाकांत सरस्वती की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रेनु गोयल कार्यक्रम में जानकारी दिया गया कि जिला पुलिस की महिला रक्षा टीम द्वारा इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ कई थानाक्षेत्र अन्तर्गत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, महिलाओं और बच्चों की जलेबी दौड़, नींबू दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिले के करीब 1 लाख महिलाओं और बच्चियों को महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों, महिलाओं को मिलने वाली विधिक सहायता उनके अधिकारों की जानकारी दिया गया है।
समापन कार्यक्रम में महिला समूह की महिलाओं द्वारा सामुहिक नृत्य प्रस्तुत की, कई महिला व बच्चियों ने एकल नृत्य व गायन की प्रस्तुत किये। समापन कार्यक्रम में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, महिलाओं और बच्चों की जलेबी दौड़, नींबू दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर आदि में प्रथम व द्वितीय आये महिला बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ गिफ्ट दिया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा सात दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महिला रक्षा टीम के सभी स्टाफ को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाली 170 महिलाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया है। जिला पुलिस की ओर से एएसपी डॉ. आर.पी. द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में आरआई अमरजीत खुंटे, टीआई अंजना केरकेट्टा, एएस आई मंजू मिश्रा, महिला आरक्षक रोजमेरी खेस, इंदु लता एक्का, अराधना आनंद, आरक्षक प्रभात प्रधान, भूपेन्द्र साहू, सोन साय, विनोद सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।