रायगढ़

यातायात प्रभारी निरीक्षक महादेव हुए सेवानिवृत्त
02-Mar-2022 2:26 PM
यातायात प्रभारी निरीक्षक महादेव हुए सेवानिवृत्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 मार्च।
यातायात थाना रायगढ़ के प्रभारी निरीक्षक महादेव राम चौहान मंगलवार को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात के अधिकारियों ने साल श्रीफल देकर महादेव का सम्मान किया।  
विदित हो निरीक्षक महादेव राम चैहान 42 साल की सेवा अवधि पूर्ण कर आरक्षक से निरीक्षक तक का सफर तय कर सेवानिवृत हुए। थाना यातायात के अधिकारी, कर्मचारी निरीक्षक महादेव राम चौहान के साथ किए गए कार्य अनुभव एवं व्यवहार को साझा किए। लगभग 1 साल रायगढ़ की व्यस्तम ट्रैफिक में सेवा देना अपने आप में चुनौतीपूर्ण रहता है जिसे महादेव राम ने सहजतापूर्वक पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं जिनके कार्यों को यातायात कभी भूल नहीं पाएगा।
 विदाई समारोह में माहेश्वर नाग, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात एवं पुष्पेंद्र सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायगढ़ द्वारा साल श्रीफल देकर निरीक्षक महादेव राम का सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट