रायगढ़

फर्जी प्रमाण पत्र से नगर निगम चुनाव जीतने का आरोप
09-Jan-2022 5:38 PM
फर्जी प्रमाण पत्र से नगर निगम चुनाव जीतने का आरोप

कांगे्रस प्रत्याशी के खिलाफ जोगी कांग्रेस ने मोर्चा खोला, चुनाव रद्द करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 जनवरी। 
नगर निगम के उप चुनाव में वार्ड क्रमांक 25 के प्रत्याशी सपना सिदार पर जनता कांग्रेस ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लडऩे का आरोप लगाया है। उन्होंने यह मांग भी की कि उनका चुनाव रद्द किया जाए और इसमें शामिल अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

जनता कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मामले में अधिकारियों ने कांग्रेस के एजेंट के बतौर काम किया इसलिए अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह फर्जी जाति प्रमाणपत्र का मामला है और यह आपराधिक कृत्य है और इसपर एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए, लेकिन पुलिस भी इस मामले में इस लिए आगे नहीं आना चाहती क्योंकि यह मामला सरकार के पार्टी से जुड़ा हुआ है।

मीडिया को जारी किए गए दस्तावेज में यह बताया गया है कि सपना सिदार को एक अस्थायी जाति प्रमाणपत्र 2019 के अक्टूबर में दी गई थी, जिसे बाद में तहसीलदार ने निरस्त कर दिया था, लेकिन उसी अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के बदौलत उसे न सिर्फ नामांकन करने का मौका दिया गया, बल्कि वह चुनाव जीत कर पार्षद भी बन गई।

इस मामले में सपना सिदार का कहना है कि मैं इससे पहले 2019 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ी तब भी यह मुद्दा नहीं उठा 2021 में भी जाति प्रमाण पत्र दिया गया है। यह सब सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगेंडा है इसके अलावा कुछ नहीं।  
 


अन्य पोस्ट