रायगढ़

कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया
28-Dec-2021 5:29 PM
कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 28 दिसंबर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसंबर 1885 को बंबई (मुंबई) के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी।

इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए ओ ह्यूम थे। जिन्होंने व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। अपने शुरुआती दिनों में कांग्रेस का दृष्टिकोण एक कुलीन वर्ग की संस्था का था। इसके शुरुआती सदस्य मुख्य रूप से बॉम्बे और मद्रास प्रेसीडेंसी से लिये गये थे। कांग्रेस में स्वराज का लक्ष्य सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने अपनाया था।

कोसीर मुख्यालय में स्थानीय मां कौशलेश्वरी ज्ञानोदय विद्या मन्दिर के सभागार में उल्खर कोसीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 137 वें स्थापना दिवस मनाया गया। महात्मा गांधी जी की तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पण कर संगठन की भावना व्यक्त किए।

उल्खर -कोसीर ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी अध्यक्ष सुनीता चन्द्रा के मार्ग दर्शन में 137 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस  जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, लालबहादुर चन्द्रा, कोसीर सरपंच लाभो राम लहरे, जय किशन जायसवाल, उप -सरपंच तर्निश चन्द्रा, सनत चन्द्रा, रामकुमार चन्द्रा, सेवक पटाईल, जितेंद्र चन्द्रा, सीता राम जायसवाल उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट