रायगढ़

नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर
17-Dec-2021 6:12 PM
नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 17 दिसंबर।
कल सुबह रायगढ़ जिले के सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब 7 बजे सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में रोजाना की भांति श्रमिक अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  सभी घायल मजदूरों को   निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पूंजीपथरा थानाप्रभारी केके सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए आज सुबह यह घटना घटी है,  जिसमें एक की मौत हो गई है और तीन अभी भी गंभीर है।  
 


अन्य पोस्ट