रायगढ़

जम्मू -कश्मीर से छत्तीसगढ़ आने ट्रेन से निकला मजदूर लापता
14-Dec-2021 6:09 PM
जम्मू -कश्मीर से छत्तीसगढ़ आने ट्रेन से निकला मजदूर लापता

सारंगढ़, 14 दिसंबर। जम्मू -कश्मीर से छत्तीसगढ़ आने के लिए ट्रेन में बैठा मजदूर के नहीं पहुंचने की शिकायत उसके परिवारजनों ने की है।कोसीर मुख्यालय के दहिदा निवासी महेंद्र सिंह  सिदार (29 वर्ष) जम्मू -कश्मीर के राजोरी जिले में 3 महीना पहले मिस्त्री का काम करने गया था। अपनी पत्नी को फोन से बताया था-मैं घर आ रहा हूँ। महेंद्र 9 दिसंबर को ट्रेन से अपने घर लौट रहा था, वह राजोरी से सुबह -सुबह ट्रेन बैठा था और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन उतरना था। इस दौरान उसी रात अपने घर में बताया है कि मेरा सामान और रुपये चोरी हो गया है। मेरे लिए रुपये भेजो। उसके बाद से उनसे परिवार की बात नहीं हो सकी।

महेंद्र की बहन गीता ने बताया कि भैया किसी के फोन को मांग कर फोन किये थे, जिसका लोकेशन मनकपुर और कटनी के आस पास था।
उनको बिलासपुर स्टेशन में उतरना था नहीं पहुंचे। तब गीता बिलासपुर पहुंचकर 11 दिसम्बर को बिलासपुर जीआरपी में अपने भाई महेंद्र की न उतरने की जानकारी दी है। यह जानकारी महेंद्र की बहन गीता ने लिखित में मीडिया को बताया है।
 


अन्य पोस्ट