रायगढ़
कायराना कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा -गोमती
14-Nov-2021 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 14 नवंबर। रायगढ़ की सांसद गोमती साय ने कहा कि मणिपुर में आतंकी हमले में देश के संविधान निर्माण समिति के सदस्य पं. स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी के पौत्र, रायगढ़ से प्रकाशित समाचारपत्र दैनिक बयार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं भाजपा नेत्री आशा त्रिपाठी के बड़े पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पुत्रवधू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दु:खित एवं नि:शब्द हूँ।
उग्रवादियों की इस कायराना कृत्य को देश कभी भी माफ नहीं करेगा। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं नन्हे पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करती हूँ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


