रायगढ़

सारंगढ़ जिला बनने पर विधायक व कांग्रेसियों का सम्मान
13-Sep-2021 6:12 PM
सारंगढ़ जिला बनने पर विधायक  व कांग्रेसियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 13 सितंबर।
सारंगढ़ जिला निर्माण को लेकर सारंगढ़ नगर सहित क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और सभी वर्ग छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े व कांग्रेस परिवार का सम्मान समारोह आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में  मौहार भांठा वार्ड 1 सारंगढ़ वासियों ने सतनाम भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। 

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी जांगड़े विशिष्ट अतिथिगण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ,जमुना सिंह वारे, अवध राम भारती अधिवक्ता, शंकर जांगड़े, पिला राम अनंत,नत्थू राम ,राम गिलास जोल्हे ज, मोको राम, कली राम, मीना भारद्वाज, नंदनी सुमन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई। 

आयोजन कर्तताओं ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किये उसके बाद मौहार भांठा निवासियों ने लम्बे से चली आ रही सारंगढ़  जिला  निर्माण को कांग्रेस सरकार द्वारा पूरा किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधायक उत्तरी जांगड़े एवं कांग्रेस परिवार को साधुवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने अवगत करया कि 2011 में अतिक्रमण हटाओ अभियान में मौहार भांठा क्षेत्र में हुई कार्रवाई को लेकर बात रखी और वर्षो से रह रहे मौहार भांठा रहवासियों को पट्टा प्रदान करने मांग की। जिस पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने मांग को प्रदेश के मुखिया को अवगत करा कर पट्टा दिलाने भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को वरिष्ठ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, गनपत जांगड़े ने भी सम्बोधित किये साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने विधायक उत्तरी जांगड़े का स्वागत किये और धन्यवाद ज्ञापित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड 1 के गणमान्य मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट