रायगढ़

महापौर दफ्तर में मिला सांप, सर्प मित्र ने पकडक़र निकाला
08-Sep-2021 6:11 PM
महापौर दफ्तर में मिला सांप,  सर्प मित्र ने पकडक़र निकाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 सितंबर।
नगर निगम दफ्तर में मंगलवार की दोपहर एक बड़ा सांप निकल जाने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि बाद में सर्प मित्र  विनीतेश तिवारी ने सांप को पकडक़र निकाला, तब जाकर निगम कर्मियों ने राहत की सांस ली।  

नगर निगम के महापौर के कक्ष से जब सांप पकडक़र सर्पमित्र संस्था के विनितेश बाहर निकले,तब लोगों में उत्सुकता भी थी और सांप के बारे में जानने की जिज्ञासा भी। विनितेश ने बताया कि यह धमना सांप है। जहां चूहा होता है, वहां यह सांप पाया जाता है, लेकिन यह सांप जहरीला नहीं होता है।  

आम धारणा के अनुसार धमना सांप के पूंछ में कांटा होता है और उसका जहर काफी खतरनाक होता है, लेकिन विनितेश ने बताया कि यह धारणा गलत है। न तो इस सांप के पूंछ में कांटा होता है और न ही यह जहरीला होता है। इसके काटने से भी कोई फर्क न पडऩे की बात कही।

बहरहाल सांप का रेस्क्यू कर उसे सर्पमित्र संस्था के सदस्य ले गए। यह संस्था लोगों के घरों से सांप को निकालने के अलावा सांप के बारे में फैलाई गई भ्रांतियों से भी लोगों को जागरूक करती है। सांप का रेस्क्यू कर उसे सही प्राकृतिक रहवासों में छोड़ दिया जाता है।
 


अन्य पोस्ट