महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल। भरी दुपहरी लोगों को कोरोना से बचाने महासमुन्द तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा सडक़ पर उतरे। राहगीरों को बिना मास्क देखते तो तत्काल उन्हें रोकते और मास्क के बारे में पूछते थे। इस पर लोग बहानेबाजी करते दिखे। कोई राहगीर कह रहा था सर मैं मास्क घर में भूल गया हूं, कोई कहता था मास्क लगाता हूं तो सांस नहीं ले पाता हूं सर। ऐसे-ऐसे बहाने रविवार को शहर के बीच नेहरु चौक में सुनने को मिले। इस दाौरान प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों पर चलानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई करीब एक घंटे चली।
श्री चोपड़ा स्वयं सडक़ पर उतरकर बिना मास्क पहनने वालों को रोककर कार्रवाई कर रहे थे। शनिवार को जिले में 303 केस आने के बाद प्रशासन के होश उड़ गए हैं। लगातार कोरोना संक्रमितों के केस जिले में बढ़ते जा रहे है। हालांकि अभी भी बहुत से लोग प्रशासन की अपील को नजर अंदाज कर रहे हैं। शहर में ग्रामीण क्षेत्रों वे अन्य जगहों से आने वाले बिना मास्क लगाकर प्रवेश कर रहे हैं। यहीं नहीं शहर में ऐसे कई लोग है जो बिना मास्क के घूमते रहते हैं।
इसकी वजह से कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। जिसे देखकर प्रशासन सडक़ पर उतरने में मजबूर हो गया। नेहरु चौक में तहसीदार एवं पालिका की टीम एक घंटे ने मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की। तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा ने बताया कि सडक़ पर बिना मास्क चलने वालों पर कार्रवाई की गई है। इनसे करीब 4300 रुपए की वसूली हुई है।
शहर में अब यह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। शासन ने बिना मास्क के सडक़ पर चलने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश हुए है। साथी ही चालान की राशि बढ़ा कर 500 रुपए कर दी है। लेकिन प्रशासनिक अमला लोगों से 200 व 100 रुपए ही वसूल रहा है।
तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उनके 500 रुपए की मांग की जा रही है, लेकिन उनके पास रुपए नहीं होते हैं। इसलिए बाद में जितने रुपए रखे होते हैं, उतने की ही कार्रवाई कर छोडऩा पड़ता है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक अमला ने चलानी कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के सभी नगरीय निकाय सहित ग्रामीण अंचलों में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई कर रही है। उसके साथ लोगों को हिदायत भी दे रहे हैं कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलना है। नाइट कफ्र्यू भी जिले में लगा हुआ है साथ ही धारा 144 भी लागू है।