महासमुन्द

बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 24 मार्च। शिक्षित परिवार ही एक प्रगतिशील समाज की रचना कर सकता है, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हरेक को अनिवार्य शिक्षा से जुडऩा आवश्यक है। समाज में कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित न हो इसलिए कलार समाज का हर सदस्य हरसंभव कोशिश करे। मेधावी और जरूरतमंद परिवार के बच्चों को हर स्तर की शिक्षा के लिए समाज मदद करेगा। उक्त प्रस्ताव छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक में सर्व सम्मति से पारित हुआ। यह बैठक महासमुन्द के श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित हुई। दो सत्रों में आयोजित इस बैठक में कलार परिवारों के लिए तैयार वार्षिक कार्ययोजना पर प्रबुद्धजनों के विचार के बाद मुहर लगाई गई।
बैठक में तय किया गया कि कोरोना के फेज टू के खिलाफ समाज पहले की तहत ही सजगता के साथ सक्रियता दिखाएगा। इसके तहत कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सामाजिक जागरुकता का परिचय देते हुए सभी को इसमें गंभीरता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं बैठक में समाज के छात्रावास के लिए कलार परिवारों को अंशदान जमा करने की अपील की गई।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा, समाज के प्रदेश महामंत्री प्रेमलाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष डामनलाल सिन्हा, बुद्धेश्वर डडसेना, निरंजन सिन्हा, मंडलेश्वर डूमनलाल सिन्हा, राधेलाल सिन्हा, सालिकराम डडसेना, दानेश्वर सिन्हा और शिवप्रसाद डडसेना, रामकुमार सिन्हा, नीरज गजेंद्र, बसंत सिन्हा, तुकनंदन सिन्हा, लोकनाथ डडसेना, पुनीत सिन्हा, रमेश डडसेना, भूखनलाल सिन्हा, दुलारीबाई सिन्हा, कल्पना सिन्हा, रघुनाथ सिन्हा, धन्वंतरी सिन्हा, प्रेमशंकर सिन्हा, घासीराम सिन्हा, गांडाराय, सुशील सिन्हा व लोकनाथ सिन्हा मौजूद थे।