महासमुन्द
तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिरपुर में सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का विस्तार हुआ, यह संस्कृति का अद्भुत संगम है। सिरपुर में पर्यटन की विकास की संभावनाओं को देखते हुए सरकार इसे विश्व धरोहरों में शामिल करने गंभीरता से प्रयास कर रही है।
रविवार की शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिरपुर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सबसे पहले वहां जिला सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का अवलोकन किया। मंच पर उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, जिला पंचायत महासमुंद के अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर,नगरपालिका महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू, पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार मौजूद थे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभा की शुरूआत हुई। अतिथि स्वागत के बाद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने की।
तीन दिवसीय इस महोत्सव में सिरपुर के ऐतिहासिक वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से समझने.देखने इस बार विदेशी मेहमान भी सिरपुर महोत्सव में पहुंचे हुए हैं। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में देश-विदेश के इतिहास, कला और संस्कृति के जानकार भाग ले रहे हैं। महोत्सव में दक्षिण कोरिया से इतिहास, कला और संस्कृति के विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दक्षिण कोरिया के प्रो.जंग संगीर,किम डांग ग्वी, डॉ. ली ची रैन और एन नाजियम प्रमुख रूप से शामिल हैं। समारोह में नागपुर से दीक्षा भूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई जी तथा कर्नाटक से भदंत प्रज्ञा बोधि थेरो भी उपस्थित रहे। इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से बौद्ध धर्म के आर्य एवं विद्वान इस आयोजन में शामिल होकर सिरपुर की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत पर अपने विचार साझा करेंगे।
ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ करते हुए कल मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी के तट पर स्थित गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सिरपुर केवल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज जिले को लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई है, जिससे सडक़, पुल, पेयजल,पर्यटन एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत आधुनिक सडक़, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरपुर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढिय़ां भी इस गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज यहां मलेशिया, कोरिया, जापान के बौद्ध विचारक पधारे हैं। उनका मंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंै स्वागत करता हूं।ंंंंंंं उन्होंने कहा कि सिरपुर में सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का विस्तार हुआ,यह संस्कृति का अदभुत संगम है। सिरपुर में पर्यटन की विकास की संभावनाओं को देखते हुए सरकार इसे विश्व धरोहरों में शामिल करने गंभीरता से प्रयास कर रही है। देश दुनिया में सिरपुर का नाम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज की स्वीकृति भी जल्दी होगी। सिकसेर जलाशय से कोडार जलाशय में पानी लाने के लिए योजना पर शीघ्रता से कार्य जारी है। इससे क्षेत्र के किसानों को लगातार पानी मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ.खुशबू अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, जनपद पंचायत सदस्य दशरी ध्रुव, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सिरपुर महोत्सव आज जिले की विशिष्ट पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि सिरपुर महोत्सव के माध्यम से जिले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
इससे युवाओं को आगे बढऩे का मंच मिल रहा है और स्थानीय प्रतिभाओं को नई दिशा प्राप्त हो रही है। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज इस पावन धरती सिरपुर में इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महोत्सव का साक्षी बनने का अवसर मिला है। यह वही भूमि है जहां धर्म, कला और ज्ञान का अद्भुत संगम हुआ है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सिरपुर के संरक्षण, विकास और वैश्विक पहचान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सडक़, बिजली, जल, पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं के विकास से यह क्षेत्र नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, साडा के सीईओ धम्म शील गणवीर, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, प्रशानिक अधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंइसके अलावा महोत्सव में बॉलीवुड और छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। देर रात तक लोग हंस राज हंस के भजन सुनते रहे।


