महासमुन्द

आम बजट दिशाहीन-विनोद
02-Feb-2026 3:37 PM
आम बजट  दिशाहीन-विनोद

महासमुंद, 2 फरवरी। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट को दिशाहीन तथा छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत निराशाजनक करार दिया है।

 श्री चंद्राकर ने कहा कि यह बजट इतना घातक साबित हुआ कि एक तरफ  बजट पढ़ा जा रहा था दूसरी ओर शेयर मार्केट गिर गया। निवेशकों के हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। टैक्स में किसी तरह की कोई राहत नहीं दी गई। कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम कम नहीं किए गए। बजट में महंगाई कम करने का प्रयास नहीं हुआ। किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए कुछ खास प्रावधान नहीं किया गया है। बजट में केवल उद्योगपतियों का ध्यान रखा गया है।

यह बजट आम आदमी के हित व विकास से कोसों दूर साबित हुआ।


अन्य पोस्ट