महासमुन्द

अमन वर्मा बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
01-Feb-2026 5:31 PM
अमन वर्मा बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

महासमुंद, 1 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए महासमुंद जिले के जिला अध्यक्ष पद पर अमन वर्मा को नियुक्त किया है।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी अमन वर्मा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पश्चात जिले के युवाओं ने हर्ष है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,बसना विधायक डा. सम्पत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, भारत राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट