महासमुन्द

मेरी मां मेरी प्रेरणा कार्यक्रम
02-Feb-2026 4:06 PM
मेरी मां मेरी प्रेरणा कार्यक्रम

महासमुंद,2 फरवरी। उड़ान जी एस एस सोसायटी की संस्थापिका डॉ अनीता रावटे के मार्गदर्शन में मेरी माँ मेरी प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मातृ.सम्मान की भावना विकसित करना तथा जीवन में माँ के योगदान को समझाना था। दीप प्रज्ज्लन के बाद बच्चों ने माँ के महत्व पर आधारित भाषण, कविता एवं अपने व्यक्तिगत अनुभव प्रस्तुत किए।  इस अवसर पर मनीषा निर्मलकर के निर्देशन में कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रीति के निर्देशन में पांचवीं के बच्चों ने दक्षिण भारतीय वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुुत किया। अनुज सोना के निर्देशन में ये तो सच है कि भगवान है गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर  पर माताओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी माताओं को स्मृति.चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन संयुक्त रूप से प्रेरणा साहू एवं तरणप्रीत द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट