महासमुन्द

गांधी पुण्यतिथि पर शराब दुकान खोलने का विरोध, कांग्रेस ने फूं का पुतला
01-Feb-2026 5:35 PM
गांधी पुण्यतिथि पर शराब दुकान खोलने का विरोध, कांग्रेस ने फूं का पुतला

महासमुंद,1फरवरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकान का संचालन करने के विरोध में शनिवार को तुमगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत के पूर्व सभापति अमर अरुण चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सरकार द्वारा गांधी पुण्यतिथि पर शराब दुकान के संचालन को गांधी विरोधी मानसिकता बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

पूर्व जिला पंचायत अमर अरुण चंद्राकर ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि गांधी जी की पुण्यतिथि पर शराब दुकान का संचालन किया गया है। भाजपा की सरकार अपनी गांधी विरोधी मानसिकता के कारण गांधी जी के आदर्शों को मानने से इंकार कर रही है। यह सरकार देश की संप्रभुता व अखंडता को खंडित करने की कोशिश कर रही है। देश में गांधी जी के विचारों ने सभी धर्मों को प्रेम व भाईचारे की धागे में बांधकर रखा है, उस भाईचारे को भाजपा खत्म करना चाहती है। देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है।

भाजपा के इस षडयंत्र को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। गांधी जी के आदर्शों, उनके विचारों की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई सरकार के तानाशाही रवैए के विरुद्ध सतत जारी रहेगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण चंद्राकर, कपिल साहू,  गिरधर आवड़े, अमन चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, कृष्ण चंद्राकर, नितिन बनर्जी, विजय बांदे, शिव यादव, राहुल यादव, सिद्धांत साहू, नसरुद्दीन भाटी, कुणाल चंद्राकर, विक्की पटेल, सुरेंद्र पटले, गोविंद, हेमंत कुर्रे, योगेश पटेल, रामकिशोर अहिरवार,धर्मेंद्र धीवर, चंदू जांगड़े, राजकुमार,डिगेश खैरवार, सत्यम, चमन मारकंडे, बाबूलाल रात्रे, मनोज, जय पवार, राहुल यादव, पराग आवड़े, जयपाल खैरवार आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट