महासमुन्द
महासमुंद,13 दिसंबर। शुक्रवार को योगभवन महासमुंद में 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती मनाई गई। साल 2000 से शुरू योग स्वाध्याय केंद्र, मानस भवन, कांग्रेस भवन, संजय कानन, केमिस्ट भवन, राम मंदिर जैसे कई स्थानों में कराया गया। कड़ी संघर्ष के बाद से अब निरंतर योगभवन में कराया जा रहा है। योग की शुरुआत चोइथराम, राजपाल, परमानंद बजाज, दौलत राम चन्द्राकर ने की थी।
रजत जयंती पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से योग के साथ दिन की शुरूआत की गई। सुबह 10 बजे से योगभवन में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। दोपहर 12 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के लोगां ने कचहरी चौक स्थित योगभवन में पहुंच प्रसादी ग्रहण किया।
कल से योगभवन में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू होकर आगाम 22 दिसंबर तक होगा।
10 दिवसीय योग शिविर में योगाभ्यासी प्रशिक्षणार्थियों को आसन, प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा व षटकर्म की क्रिया, दीर्घशंख प्रज्ञालन व जलनेती, कुंजल की क्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिदिन रोगोपचार के लिए सुबह 7 से 8 तक स्वामी जी रोग उपचार के लिए आसन बताएंगे।


