महासमुन्द
महासमुंद, 9 दिसंबर। ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में बीते 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी ने अमर शहीदों और झंडा को सलामी दी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्राकर ने कहा स्वतंत्र राष्ट्र का अपना एक ध्वज होता है। यह एक स्वतंत्र देश होने का संकेत है।
उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। जो 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व की गई थी। इसे 15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया और इसके पश्चात भारतीय गणतंत्र ने इसे अपनाया। भारत में तिरंगे का अर्थ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी और ये तीनों समानुपात में हैं।
ध्वज की चौड़ाई का अनुपात इसकी लंबाई के साथ 2 गुणा 3 का है।


