महासमुन्द

धान कटाई के बाद बढ़ोना छोड़ मनाया पर्व
07-Dec-2025 9:44 PM
धान कटाई के बाद बढ़ोना छोड़ मनाया पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ में किसानों की संस्कृति और परंपरा का अद्भुत मिश्रण है। यहां का हर किसान धान कटाई के बाद प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हंै। यह तस्वीर ग्राम बिरकोनी की है। जहां के एक किसान परिवार ने धान की कटाई के बाद बढ़ोना छोड़ा है।
क्षेत्र में धान कटाई अंतिम चरण में है। सभी किसान धान कटाई के साथ ही बढ़ोना पर्व मनाते हैं। इस दौरान खेत के एक कोने को बगैर धान काटे छोड़ा दिया जाता है। इसी धान के सामने खेत में ही प्रकृति व अन्नकुमारी की पूजा-अर्चना होती है। किसान पैदावार के लिए आभार व्यक्त करते हैं। चना मुर्रा, खीर, पूड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करते हैं। बच्चे भी जमकर आतिशबाजी करते हैं। वहां उपस्थित किसान एक-दूसरे के माथे पर तिलक लगाते हैं। किसान देवनाथ साहू का यह परिवार भी धान कटाई समाप्त होने के बाद बढ़ौना पर्व मनाकर खुश है। 


अन्य पोस्ट