महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 नवंबर। जानकारी मिल है कि बागबाहरा के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सम्हर पंजीयन क्रमांक 854 वाली समिति में प्रभारी ने हड़ताल के बाद अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया है। जबकि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आदेश जारी हुए 6 दिन बीत गए हंै। बावजूद समिति प्रभारी के नहीं आने से व्यवस्था चरमरा गई है। मामला बागबाहरा के सहकारी साख समिति सम्हर का है। यहां लगभग 15 सौ से अधिक किसान पंजीकृत हंै। इस समिति में लगभग 1 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य भी तय है लेकिन हड़ताल में गए समिति प्रभारी के अब तक ज्वाइन नहीं किया है। इसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने कृषि विभाग के कर्मचारी को इस समिति का नोडल बनाया है जिसके द्वारा अब तक धान खरीदी का नोडल बनाया है और उनके द्वारा अब तक धान खरीदी किया जा रहा है।
हालांकि, छग के कई सहकारी समितियों में धान खरीदी कर्मियों की हड़ताल के कारण धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हुई है और प्रशासन ने हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। कुछ कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया गया है और कुछ के खिलाफ एफ आईआर की तैयारी भी चल रही है। बलौदाबाजार जिले में 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया, वहीं तीन पर एफ आईआर की तैयारी है, जो हड़ताल में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। प्रशासन ने इस तरह की हड़ताल को अति आवश्यक सेवा कानून के तहत अपराध माना है।


