महासमुन्द

लक्ष्मण मस्तुरिहा को संगीतमय श्रद्धांजलि रविवार को
08-Nov-2025 3:48 PM
लक्ष्मण मस्तुरिहा को संगीतमय श्रद्धांजलि रविवार को

महासमुंद, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र प्रसिद्ध गीतकार एवं लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिहा की सातवीं पुण्य स्मृति अवसर पर काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान महासमुन्द द्वारा 9 नवम्बर  रविवार को अपराह्न 12 बजे काव्यांश के संगीतकार बीआरसाहू के मार्गदर्शन में लोक गायकों के द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी। लक्ष्मण मस्तुरिहा के कालजयी रचनाओं में मोर संग चलव, बखरी के तुमा नार बरोबर, वाह रे मोर पंडक़ी मैना, कांटा खूंटी के रेंगइया, चिटिक अंजोरी निरमल छंइहा, चौरामा गोंदा रसिया मोर बारी मं पताल, पता लेजा रे पता देजा रे गाड़ी वाला,काबर समाये रे मोर बैरी नैना मं जैसे कर्ण प्रिय सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य गायक स्वर में सुरेन्द्र मानिकपुरी, विश्राम यादव, गणेश साहू होगें।

जबकि महिला स्वरों में दिनेश्वरी नंद, रिया गोलछा, पुष्प लता भार्गव, स्वाति जगत, दुर्गा साहू, रश्मि मानिकपुरी,ललिता ठाकुर,डोमिन यादव, अंजुम सोनछत्र की आवाज में सुनने को मिलेगा। वाद्य पक्ष के कलाकारों में बी आर साहू, सेवक राम यादव, प्रभात देवांगन,किसन लाल देवदास, नाना साहेब मानिकपुरी, याददास मानिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने महासमुन्द नगर के संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम स्वाध्याय केन्द्र महासमुन्द में उपस्थित होने अपील की है।


अन्य पोस्ट