महासमुन्द

स्वच्छता दीदियां अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, प्लेसमेंट कर्मी दफ्तर की चाबी सौंप कर पहले ही हड़ताल पर
10-Dec-2024 2:48 PM
स्वच्छता दीदियां अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, प्लेसमेंट कर्मी दफ्तर की चाबी सौंप कर पहले ही हड़ताल पर

कल से पालिका के नियमित अधिकारी-कर्मचारी भी कल से आंदोलन के मूड में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
मंगलवार से स्वच्छता दीदियां भी अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन पर चली गई हैं। प्लेसमेंट कर्मी दफ्तर की चाबी सौंप कर पहले ही हड़ताल पर हैं। इसके अलावा मप्लेसमेंट कर्मी दफ्तर की चाबी सौंप कर पहले ही हड़ताल पर हैं। अब तो कल से पालिका के नियमित अधिकारी-कर्मचारी भी कल से आंदोलन के मूड में हैं। इस बार प्रदेश संगठन के साथ महासमुंद सहित अन्य ब्लॉकों के कर्मी रायपुर तूता मैदान में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वैैसे भी प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद नियमित कर्मचारी के भरोसे ही पालिका का कामकाज संचालित हो रहा था। अब नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने वाले हैं तो पालिका की सफ ाई, बिजली, पानी, टैक्स वसूली, जमीन सीमांकन, नल कर जैसे सुविधाएं प्रभावित होने की संभावना है। 

मिली जानकारी के अनुसार इसके पूर्व नियमित कर्मचारी 2 बार हड़ताल कर चुके हैं। जिस पर उन्हें 9 दिसंबर तक मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई। फलस्वरूप कर्मचारियों ने आंदोलन का मार्ग चुना है। आज 10 दिसंबर को अधिकारी-कर्मचारी चाबी सौंप कल 11 बुधवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। इनकी 6 सूत्रीय मांगों में लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान, नगरीय निकायों में प्लेसमेंट ठेका पद्धति शीघ्र ही समाप्त करने, नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र लागू करने, नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने, नगरीय निकायों में 12वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नत किए जाने, छठवें एवं सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शामिल है। 

जानकारी मिली है कि इस संबंध में विभागीय मंत्री अरुण साव ने विगत 26-27 सितंबर को समीक्षा बैठक में एक तारीख को वेतन भुगतान करने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिये थे। बावजूद वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे नगरीय निकाय के कर्मचारियों में रोष है। पिछली बार समय पर वेतन की मांग को लेकर नवयुक्त कर्मचारी संगठन ने तीन दिवसीय हड़ताल को आश्वासन मिलते ही दो दिवस में समाप्त कर दिया था। 

आज से स्वच्छता दीदियों ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इस बार पूरे प्रदेश की 9 हजार 800 स्वच्छता दीदियां हड़ताल कर रहीं हैं। इसमें महासमुंद की 117 दीदियां शामिल हैं। मणिकांचन केंद्र की स्वच्छता प्रभारी रमा महानंद ने बताया कि कलेक्टर दर, ईपीएफ  राशि तथा साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर पूर्व में हड़ताल की गई थी। लेकिन शासन द्वारा आश्वासन देने के बाद किसी भी तरह की पहल नहीं की गई है। बताया गया कि दीदियां प्रतिदिन रिक्शे से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करती है। एक भी दिन छुट्टी नहीं मिलने की वजह से उन्हें अपने छोटे बच्चों, परिवार के दायित्व तथा घर के कार्यों को निबटाने का भी समय नहीं मिल पाता। इस बार वे आर-पार की लड़ाई लडऩे मैदान पर उतरीं हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया था। उसके बाद भी वेतन समय पर भुगतान नहीं होने पर नव नियुक्त कर्मचारी संगठन ने पुन: हड़ताल की योजना बनानी शुरू कर दी थी।
 


अन्य पोस्ट