महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुन्द एवं अध्यक्ष जनभागीदारी प्रबन्धन समिति के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य करूणा दुबे की अध्यक्षता में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रजत महोत्सव के तृतीय दिवस पर विकसित छत्तीसगढ़ 2047 थीम पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संदीप दीवान अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद साहू प्राध्यापक, बी एन गुप्ता, उमेश भारती गोस्वामी, सुरेंद्र मानिकपुरी, डा. मालती तिवारी, अजय कुमार राजा, मनीराम धीवर उपस्थित थे। विकसित छत्तीसगढ़ 47 थीम पर आयोजित परिचर्चा में महाविद्यालय छात्र छात्रों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। परिचर्चा में नुसरत फातिमा ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर इतवारी ओगरे, तृतीय स्थान पर अंजलि साहू रहीं। विजेताओं को अतिथियों के हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन प्रो.अजय कुमार राजा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ डा. दुर्गावती भारती, प्रियंका सोनवानी, मनीषा प्रधान, आशुतोष पुरी गोस्वामी, केशरचन्द्र बनपाल, डा.प्रियंका चक्रधारी, परवीन नजीब, नम्रता तंबोली, डॉ.जीवन चन्द्राकर, मुकेश साहू, वेद देवांगन एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।