महासमुन्द

एक दंतैल लहंगर में, बाकी 5 जिले के सरहदी इलाके में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 दिसंबर। रविवार की रात 8 बजे लहंगर में मौजूद दंतैल ग्राम परसाडीह पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार दंतैल जिस वक्त गांव में पहुंचा, उस वक्त वहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था।
हाथी के आने की सूचना मिलते ही गांव में अफ रा-तफ री मच गई और ग्रामीण कार्यक्रम स्थल से सीधे अपने-अपने घर सुरक्षित स्थान पर चले गए। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के राधेलाल सिन्हा ने बताया कि परसाडीह में हाथी पहुंचने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। समाचार लिखते तक आज सुबह के 10 बजे थे और दंतैल लहंगर से होते हुए परसाडीह पहुंचा है। सूचना मिलने पर हाथी गस्ती दल परसाही पहुंच चुका है। पीढ़ी, गढ़सिवनी में हाथी आमद की मुनादी करा दी गई है।
महासमुंद जिले के लहंगर में पिछले चार दिनों से एक दंतैल तबाही मचा रहा है। वहीं कसडोल रेंज में जा चुके 4 दंतैल एक बार फिर से जिले के सरहदी गांव में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। परसों शनिवार की रात चारों दंतैल सिरपुर क्षेत्र के ग्राम मरौद पहुंचे। यहां दंतैल किसान मतेश्वर साहू के बियारे में पहुंच गए और वहां रखे करीब 3 ट्रैक्टर धान को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें खदेड़ा। इसके कुछ देर बाद हाथी फिर से बियारे में पहुंच गए। ऐसा एक.दो बार नहीं बल्कि चार बार हुआ।
हाथियों को खदेडऩे के कुछ देर बाद वे फिर से मतेश्वर साहू के बियारे में पहुंच रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के रेंजर पहुंचे थे। जबकि एक दंतैल लहंगर के आसपास पिछले चार दिनों से भ्रमण कर रहा है। वह बीती रात फि र से खरीदी केंद्र पहुंच गया था। दंतैल ने यहां धान के स्टेक को नुकसान पहुंचाया है।