महासमुन्द

पांच दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है-वन विभाग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 दिसंबर। कल शनिवार को एक दंतैल लहंगर खरीदी केंद्र पहुंचा और वहां रखे धान को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक कल शनिवार की दोपहर एक दंतैल लहंगर स्थित खरीदी केंद्र पहुंच गया। दंतैल ने पहले केंद्र की सुरक्षा में लगे ईआरबी तार को तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। इसके बाद वहां रखी धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाया। इससे समिति को आर्थिक क्षति पहुंची है। केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र में लगी ईआरबी तकनीक पर आधारित घेरा खराब हो चुका है। मशीन की खराबी के कारण इसमें करंट प्रवाहित नहीं हो रहा है। यही कारण है कि दंतैल बार-बार लहंगर खरीदी केंद्र पहुंच रहा है।
बीते गुरूवार को ग्राम खड़सा के जिस किसान के खलिहान में पहुंचकर दंतैल ने धान को नुकसान पहुंचा था। परसों शुक्रवार रात फिर उसी खलिहान में पहुंचकर धान का नुकसान किया। संयोग कहिए कि किसान ने शुक्रवार सुबह ही आधे से अधिक धान को बस्ती वालों के घर में शिफ्ट कर दिया था। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर किसान के नुकसान हुए धान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। वन विभाग की ओर से किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण किसान धान बेचने नहीं पहुंचे थे। वरना अफ रा-तफ री मच जाती। इस संबंध में रेंजर टीआर सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम खरीदी केंद्र पहुंची और दंतैल को जंगल की ओर खदेड़ा। वन विभाग का कहना है कि एक दंतैल पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। बीते गुरूवार रात दंतैल ग्राम खड़सा में किसान खोरबाहरा सेन के खलिहान में घुसकर 30-35 बोरा धान को खाकर तहस-नहस कर दिया था। शुक्रवार सुबह दंतैल जंगल की ओर चला गया और रात को फि र जंगल से निकलकर पहले लगंहर धान खरीदी केंद्र के तार को तोड़ा और वहां रखे धान को नुकसान पहुंचा। फि र वही दंतैल खड़सा पहुंचा और खोरबाहरा सेन? के खलिहान में रखे 10 बोरी धान? को नुकसान पहुंचाया।