ताजा खबर
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय नहीं रहे
14-Apr-2021 11:43 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोरोना से पीडि़त थे, एम्स में उपचार चल रहा था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय का निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे, और कोरोना से पीडि़त थे। उनका एम्स में उपचार चल रहा था। डॉ. पाण्डेय स्वास्थ्य विभाग के बेहद काबिल अफसरों में गिने जाते रहे हैं। वे राज्य टीकाकरण के प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में कोरोना रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के सदस्य भी थे। वे कोरोना अभियान के नोडल अधिकारी थे।
उन्होंने पिछले साल कोरोना के साथ-साथ शहर में पीलिया के फैलाव को रोकने में अहम भूमिका अदा की थी। उनके निधन पर स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने गहरा दुख जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


