ताजा खबर
सीएम ने दुख जताया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 जनवरी। झारखंड में सड़क दुघर्टना में बलरामपुर के पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 87 लोग घायल हुए हैं। सीएम विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया है।
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर बलरामपुर के समीप भीषण दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम उपस्थित है तथा समन्वय के साथ राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। दुर्घटना में कुल 87 लोग घायल होने की सूचना है, जिनमें 27 घायलों का उपचार कार्मेल अस्पताल में तथा 60 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
साय ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों के आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


