ताजा खबर
सोमवार प्रातः शोभा यात्रा से श्रीमद् भागवत प्रारंभ होगा
रायपुर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित श्री महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति के तत्वाधान में 19 जनवरी से गुप्त नवरात्रि में 26 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, ने बताया है कि श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचन कर्ता भागवताचार्य राष्ट्रीय संत, ख्याति नाम पं मारुतिनंदनाचार्य वागीश जी महाराज आज विमानतल पर पहुंचे। माना से महामाया मंदिर तक बाजा गाजा आतिशबाजी के साथ 51 वाहनों के काफिले के साथ मंदिर प्रांगण लाया गया। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण के लिए मां भगवती से पूजा अर्चन कर प्रार्थना की। उनके स्वागत में माना विमानतल पर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, वरिष्ठ सदस्य समन्वयक चन्द्र शेखर दुबे, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण अग्रवाल, कृपाराम यदु, विजय शंकर अग्रवाल, उपेन्द्र शुक्ला, शिबू शुक्ला, सूरज कुमार फुटान, सहित क्रांति अग्रवाल, भावेश शुक्ला, शिशिर पाण्डे, आशीष दीवान, मदन यादव,अरूण ताम्रकार, संतोष तिवारी, जयंत शुक्ला, अमर ठाकुर, ललित शुक्ला, जगदीश देवांगन, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, मुकेश दुबे, विनोद यदु, देवेन्द्र शर्मा, आदि शामिल थे। मंदिर परिसर में पं श्रीकांत पाण्डे, मनोज शुक्ला, जगमोहन तिवारी,परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती पूजन कर उन्हें पुष्पहार, हार चुनरी से महराज श्री का सम्मान किया। पं झा ने बताया है कि आज सोमवार को प्रातः 9 बजे शोभा यात्रा कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत का शुभारंभ होगा। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से अमीनपारा थाना, नीली चौक, लाखे नगर चौक, सारथी चौक, ब्राह्मण पारा,आजाद चौक होते हुए कंकाली तालाब से जल ग्रहण कर शीतला मंदिर बाजार होते हुए पुनः वापस मंदिर पहुंचेगी जहां पीठ पूजन के बाद दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान वागीश महाराज द्वारा कराया जाएगा


