ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 3 अप्रैल। आज जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा और बीजपुर बार्डर के घने जंगलों में 3 घंटे से मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 5 जवानों के शहीद होने की खबर है। दो नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।
सुकमा और बीजपुर के बार्डर के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। समाचार लिखे जाने तक दोपहर 4 बजे तक मुठभेड़ जारी है । मुठभेड़ में शामिल जवानों की वस्तुस्थिति की वास्तविक जानकारी नहीं मिल पा रही है। मुठभेड़ में 3 डीआरजी, 1 बस्तर बटलियन और एक कोबरा जवान के शहीद होने की खबर मिल रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप का कहना है कि 4 घंटे से लगातार मुठभेड़ जारी है। हमारे जवान घायल भी हुए हैं। नक्सली भी मारे गए हैं। सुकमा और बीजपुर के बार्डर के जंगल में मुठभेड़ चल रही है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।


