ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज यहां इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं का सम्मान किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला शक्ति की जमकर प्रशंसा भी की।
उन्होंने कहा कि महिलाएं आज घरों की चारदीवारी से निकलकर अलग-अलग कई प्रतिष्ठित जगहों पर काम कर रही है और देश-प्रदेश का नाम रौशन कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में टीकाकरण के क्षेत्र में भी यहां महिलाएं आगे हैं। सैकड़ों महिलाएं कोरोना टीका लगाने का काम भी कर रही हंै। उनके इन कार्यों की जितनी तारीफ की जाए, कम है।
कार्यक्रम को महिला-बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने भी संबोधित करते हुए महिला शक्ति की तारीफ की और कहा कि आने वाले समय में महिलाएं और कई बड़े जगहों पर काम करने में आगे होंगी। कार्यक्रम मेंं जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।


