ताजा खबर

बैस ने सीएम साय को महाआशीर्वाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया
17-Jan-2026 12:41 PM
बैस ने सीएम साय को महाआशीर्वाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 जनवरी । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। श्री बैस ने मुख्यमंत्री श्री साय को  01 फरवरी को राजधानी  में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में  आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री  साय ने  आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, श्रीमती सरिता सरावगी,  मारुति शर्मा,  रमेश सिंघानिया एवं सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट